Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxalite Arrested : 3 हार्डकोर नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 लाख का था इनाम

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Naxalite Arrested : 3 हार्डकोर नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 लाख का था इनाम
X

Naxalite Arrested : सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये और एक पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सली हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर जगरगुंडा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जिला बल और सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की टीम ने घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire