Create your Account
Naxal Surrender : बीजापुर में 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 84 लाख का था ईनाम
Naxal Surrender : बीजापुर। बीजापुर जिले से नक्सल विरोधी अभियान को लेकर बड़ी सफलता सामने आई है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, खासकर ‘पूना मारगेम’ अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 34 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था और ये सभी IED ब्लास्ट, फायरिंग और आगजनी जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं।
Naxal Surrender : पुलिस अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024 से अब तक नक्सल मोर्चे पर लगातार सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। इस अवधि में कुल 824 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1079 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 220 माओवादियों को मार गिराया है।
Naxal Surrender : आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
Naxal Surrender : बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 34 माओवादी लंबे समय से सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में उनकी भूमिका रही है। सरकार की नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आत्मसमर्पण से क्षेत्र में शांति बहाली और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Magh Mela 2026: माघ मेले में फिर वायरल हुई हर्षा, गले में रुद्राक्ष, हाथ में त्रिशूल लिए गंगा में लगाई आस्था की डूबकी
- 2. Illegal online Betting: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी पर केंद्र सरकार का कड़ा प्रहार, 242 वेबसाइट ब्लॉक, इतने पर पहले गिर चुकी है गाज
- 3. MP News : भीमबेटका के खोजकर्ता डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से जाना जाएगा मध्य प्रदेश का रातापानी टाइगर रिजर्व, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
- 4. UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कहा- जो खेलेगा, वही खिलेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

