Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Naxal Surrender: 28 माओवादियों ने किया सरेंडर, 89 लाख का था इनाम घोषित
Naxal Surrender: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में माओवादी हिंसा को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल हुई है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आज कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Naxal Surrender: आज आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडर विभिन्न स्तरों के सदस्य हैं, जिनमें Maad Division DVCM सदस्य, PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम सदस्य, मिलिट्री प्लाटून सदस्य, सप्लाई टीम सदस्य और जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान 3 कैडरों ने अपने पास मौजूद SLR, INSAS और 303 रायफल सुरक्षा बलों को सौंप दी, जो हिंसा छोड़ने और कानून व्यवस्था पर विश्वास का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Naxal Surrender: नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में अब तक 287 माओवादी कैडर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। बस्तर रेंज के IG सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि यह घटना माओवादी विचारधारा के अंत की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताकर शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं।
Naxal Surrender: पिछले 50 दिनों में बस्तर रेंज में 512 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। IG ने यह भी कहा कि शेष माओवादी कैडर, जिनमें Politburo सदस्य देवजी, Central Committee सदस्य रामदर, DKSZC सदस्य पाप्पा राव एवं अन्य शामिल हैं, के पास अब हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : वानखेड़े में CSK ने रचा इतिहास, संजू सैमसन का नाबाद शतक और अकील हुसैन के 4 विकेट से MI को 103 रन से रौंदा
- 2. SAFF Women's Championship 2026: भारत में होने वाले सैफ विमेंस चैंपियनशिप 2026 से पाकिस्तान ने लिया नाम वापस, अब छह टीमें खेलती आएगी नजर
- 3. RCB vs GT IPL 2026: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा, अब रूस ने की मध्यस्थता की पेशकश, अमेरिका-ईरान मानेंगे?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

