Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxal Encounter Updated : जवानों ने नक्सलियों को दिया करारा जवाब, 25 लाख की इनामी रेणुका ढेर, DRG का बड़ा ऑपरेशन...

ऑपरेशन से लौटते जवानों का हौसला बढ़ाने DIG कमलोचन कश्यप मौके पर पहुंचे और हर जवान से हाथ मिलाकर उनकी बहादुरी की तारीफ की।

Naxal Encounter Updated : जवानों ने नक्सलियों को दिया करारा जवाब, 25 लाख की इनामी रेणुका ढेर, DRG का बड़ा ऑपरेशन...
X

Naxal Encounter Updated : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सोमवार सुबह एक तगड़े नक्सल विरोधी अभियान में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने नक्सलियों को धूल चटा दी। नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में 25 लाख रुपये की इनामी नक्सली कमांडर रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया गया। रेणुका दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZCM) की सदस्य थी, जो नक्सली संगठन की रीढ़ मानी जाती है। ऑपरेशन से लौटते जवानों का हौसला बढ़ाने DIG कमलोचन कश्यप मौके पर पहुंचे और हर जवान से हाथ मिलाकर उनकी बहादुरी की तारीफ की।

Naxal Encounter Updated : कौन थी रेणुका?
DKSZCM यानी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी नक्सलियों का वो खास दस्ता है, जो छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर सक्रिय है। यह कमेटी संगठन के लिए रणनीति बनाती है, बड़े हमलों की योजना तैयार करती है और ऑपरेशनों को अंजाम देती है। रेणुका इस कमेटी की अहम सदस्य थी और नक्सलियों के प्रेस विंग से जुड़ी होने के साथ-साथ कई खतरनाक साजिशों की जिम्मेदार मानी जाती थी। उस पर 25 लाख का इनाम घोषित था, जो उसकी संगठन में अहमियत को दर्शाता है।

Naxal Encounter Updated : ऑपरेशन का रोमांच-
DRG के जवान सुबह-सुबह जंगल में घुसे थे, जब नक्सलियों के साथ उनकी भिड़ंत हुई। ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच जवानों ने रेणुका को निशाना बनाया और उसे ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चल रही जंग में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। ऑपरेशन के बाद जंगल से लौटते जवानों की हिम्मत और हौसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire