Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Naxal Encounter Update : मुठभेड़ में बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर, हथियार बरामद

माओवादी कैडर को हिंसा छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

Naxal Encounter Update : मुठभेड़ में बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर, हथियार बरामद
X

Naxal Encounter Update : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पोलमपल्ली क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश मार गिराया गया।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश नक्सली संगठन में प्लाटून नंबर 31 का सेक्शन कमांडर (PPCM) था और उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि वह कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें ग्रामीणों की हत्या, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं।

इस ऑपरेशन को लेकर बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर सीमित समय के लिए है और माओवादी कैडर को हिंसा छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire