Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Naxal Encounter : जंगलों में नक्सलियों से आमना-सामना, DRG जवानों ने घेरा, सुबह से रुक-रुककर फायरिंग

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

Naxal Encounter : जंगलों में नक्सलियों से आमना-सामना, DRG जवानों ने घेरा, सुबह से रुक-रुककर फायरिंग
X

Naxal Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है। सुकमा के बाद अब बीजापुर जिले के भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र के घने जंगलों में डीआरजी (DRG) जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, भैरामगढ़–इंद्रावती के जंगल-पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर बीजापुर से डीआरजी जवानों की टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को गोलापल्ली के जंगलों में भी डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था, जिनमें एरिया कमेटी के वरिष्ठ सदस्य भी शामिल थे।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नक्सलियों में खलबली मची हुई है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire