Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Navratri 2025: महाअष्टमी पर लक्ष्मी नारायण मठ में महागौरी यज्ञ, 501 कन्याओं का हुआ पूजन

Navratri 2025: रायपुर: शारदीय नवरात्रि के महा अष्टमी पर्व पर रायपुर के लक्ष्मी नारायण मठ, रामकुंड में डॉ. महंत वेद प्रकाशचार्य महाराज के नेतृत्व में महागौरी अष्टमी यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 501 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोज कराया गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया कि महंत वेद प्रकाश जी ने कन्याओं को शक्ति, देशभक्ति, आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी।
Navratri 2025: कार्यक्रम में विहिप जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, सह मंत्री किशोर पटले, पूज्य साधु-संत और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने महागौरी अष्टमी पर मठ में आशीर्वाद प्राप्त किया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


