Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राष्ट्रीय परिचलन मेम्बर ने किया राजा भोज एयरपोर्ट का निरीक्षण, फरवरी में शुरू होंगी 5 घरेलू उड़ानें...

यह दौरा भोपाल हवाईअड्डे के विकासऔर यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय परिचलन मेम्बर ने किया राजा भोज एयरपोर्ट का निरीक्षण, फरवरी में शुरू होंगी 5 घरेलू उड़ानें...
X

MP News : भोपाल। भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्लाइट की दिशा में तेजी से आगे कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए दिल्ली से आए विमानन मंत्रालय के राष्ट्रीय परिचलन मेम्बर की यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। इधर आगामी एक मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दस्तक देने जा रही है। इंटरनेशनल उड़ानों के प्रयासों के बीच राष्ट्रीय स्तर के परिचलन मेम्बर डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव का विमानतल पर आगमन हुआ। उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अलावा एटीसी से लेकर प्रत्येक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अहम बैठकें की। सदस्य प्रचालन ने हवाईअड्डे पर टर्मिनल बिल्डिंग, ऑपरेशनल एरिया, टेक्निकल ब्लॉक, इत्यादि का सघन निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

MP News : विमानपत्तन निदेशक ने उन्हें परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों, एयरलाइंस, सीआइएसएफ और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर हवाईअड्डे के संचालन में सुधार के लिए विभिन्न मुद्दों और संभावित उपायों पर चर्चा की। बुधवार को उन्होंने नए शौचालय का भी लोकार्पण किया। यह दौरा भोपाल हवाईअड्डे के विकासऔर यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

MP News : बैंकांक गई फ्लाइट-

वहीं दस दिन पूर्व राजा भोज विमान तल से एक छोटा निजी विमान एयरपोर्ट से थाइलैंड की राजधानी बैंकांक गया। वहां से चार दिन बाद 18 दिसम्बर को यह प्लेन लौट आया, इस हेतु सीमा शुल्क एवं आव्रजन की तमाम प्रक्रियाओं का संचालन किया गया। एटीसी सूत्रों के अनुसार इस उड़ान के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को संभालने की क्षमता को परखा गया।

MP News : 1 फरवरी से चार शहरों के लिए फ्लाइट-

एक अच्छी खबर यह भी है कि दिल्ली, मुम्बई, बैंगलुरु एवं हैदराबाद की अधिक यात्रा करते हैं, उनके लिए एक फरवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सेवाएं प्रारंभ करने जा रहा है। इसके लिए 15 दिसम्बर से फ्लाइट शुरू होने वाली थी, हालांकि इस हेतु स्लाट तो बुक लिया गया है, लेकिन जीएसटी की स्वीकृति अभी मिलना शेष है। साथ ही कुछ अन्य औपचारिकताएं भी पूरी होनी है, जिस कारण अब एक फरवरी से इन चार शहरों हेतु फ्लाइट चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसका बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ये चारों उड़ानें एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire