Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल में नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप की धूम, ट्रैक पर हवा में उछली बाइक्स

भोपाल में नेशनल सुपरक्रॉस चैंपियनशिप की धूम, ट्रैक पर हवा में उछली बाइक्स
X
भोपाल। राजधानी भोपाल धीरे-धीरे राइडर्स चैंपियनशिप का हब बनते जा रहा है। शहर में होने वाली मड रैली के बाद अब नेशनल लेवल के आयोजन भी आयोजित हो रहे हैं। उसी क्रम में रविवार को शहर के गांधी नगर स्थित ग्राउंड में नेशनल सुपर क्रॉस चैंपियनशिप आयोजित की गई।

एसएक्स-1 क्लास में राइडर्स ने दम दिखाए। गॉड स्पीड रेसिंग एसोसिएशन और भोपाल मोटर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में देशभपर से 80 से ज्यादा राइडर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के श्रीयश ओवरऑल चैंपियन बने,जबकि लोकल एक्सपर्ट
में भोपाल के मोहम्मद तालिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान 13 साल के राइडर्स चेतन्य ने भी अपना दमखम दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी, वहीं प्रतियोगिता की एकमात्र महिला राइडर बैंगलोर की अलीना शेख ने भी चोटिल होने के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। भोपाल में नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया था। गौरतलब है कि यह एफएमएससीआई नेशनल सुपर क्रॉस चैम्पियनशिप का तीसरा राउंड था।

यहां 10 से 14 साल एज ग्रुप के राइडर्स ने भी अपना कमाल दिखाया। इससे पहले इसका पहला और दूसरा राउंड नासिक और कोयंबटूर में हो चुका है। अगले राउंड पंचगनी, कोच्चि और बेंगलुरु में आयोजित होंगे। प्रतिभागियों का कहना है कि यहां का ट्रैक काफी मुश्किल और चैलेंजिंग था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire