Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

National Round Table Conference: 27 साल बाद एक मंच पर आए केंद्र और राज्यों के चुनाव आयुक्त, भारत मंडपम में राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू

National Round Table Conference

Vpb
National Round Table Conference: 27 साल बाद एक मंच पर आए केंद्र और राज्यों के चुनाव आयुक्त, भारत मंडपम में राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू
X

National Round Table Conference: नई दिल्ली: भारत मंडपम में मंगलवार को चुनाव आयोग और राज्यों के निर्वाचन आयोगों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आरंभ हुआ। करीब 27 वर्षों बाद आयोजित इस अहम बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। उनके साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा कानूनी-तकनीकी विशेषज्ञ इसमें शामिल हुए।

National Round Table Conference: सम्मेलन की शुरुआत में आयोग ने ‘लोकतंत्रों का संगम’ पुस्तक का लोकार्पण किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदाता केंद्र में रखकर राष्ट्रीय और राज्य निर्वाचन संस्थानों को संवैधानिक तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए।

National Round Table Conference: बैठक में ईवीएम की पारदर्शिता और सुरक्षा पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, वहीं नई डिजिटल प्रणाली ‘ईसीआईनेट’ के जरिए चुनावी प्रक्रियाओं को अधिक तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हुई। मतदाता सूची की तैयारी, संशोधन और पात्रता से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। आयोग के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करते हुए चुनावी तंत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire