Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
महू में कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यक्रम, समन्वय को लेकर होगी भोपाल में बड़ी बैठक
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
इन समितियों की बैठक 10 जनवरी को शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल के शुरुआत के साथ ही कांग्रेस ने जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान शुरू किया हैं। इस अभियान का समापन इंदौर के महू में 26 जनवरी को संविधान लागू होने के 75 वर्ष के मौके पर भव्य रैली के रूप में होगा। आयोजन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी,प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री,कांग्रेस जहां विपक्ष में है वहां के नेता प्रतिपक्ष और कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इसी दिन महू से ही कांग्रेस एक नए राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन का आगाज करेगी।
MP News : इसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। यह पद यात्राएं पूरे एक साल तक गांव-गांव शहर-शहर में निकाली जाएगी और इनका समापन अगले साल 2026 में 26 जनवरी के दिन ही होगा। महू में होने वाली बड़ी रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर कांग्रेस नेताओं से समन्वय, प्रचार-प्रसार, यातायात, आमसभा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, ठहरने, सोशल मीडिया, मीडिया, कंट्रोल रूम आमंत्रण एवं पास बांटने के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। ये सभी समितियां अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। इन समितियों की बैठक 10 जनवरी को शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी।
MP News : मप्र कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेताओं की एक समन्वय समिति बनाई है, जिसमें मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सह प्रभारी संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी और महासचिव रणविजय सिंह, प्रदेष कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और एनएसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित को-ऑर्डिनेटर कमेटी के सदस्यों को शामिल किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : किराना व्यापारी को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतारा, 10 KM दूर मिला शव
- 2. Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से देश की आधी आबादी को मिलेगा हक: साय, नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन पर कहा... सामाजिक बदलाव की बड़ी शुरुआत
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. Big Accident : तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकराई, 5 की मौके पर मौत, 8 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

