Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
National Press Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की दी बधाई, कहा- लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता जगत की अहम भूमिका
National Press Day: भोपाल : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशभर के पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा प्रदान करने और राष्ट्र की प्रगति को गति देने वाली शक्ति है।
National Press Day: सीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा “राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वर्ष 1966 में आज ही के दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी। लोकतंत्र को मजबूत करने, समाज को नई दिशा देने और प्रगति को गति देने में पत्रकारिता जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के सभी साथियों को मंगलकामनाएं।” उन्होंने मीडिया को लोकतांत्रिक ढांचे का चौथा स्तंभ बताते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
National Press Day: हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1966 में भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। यह दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक माना जाता है।
National Press Day: पत्रकारिता जगत में कार्यरत उन सभी लोगों को इस दिन विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है, जो सत्य, निष्पक्षता और समाजहित को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को पत्रकार संगठनों और मीडिया संस्थानों ने सकारात्मक पहल के रूप में सराहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CBSE Chairperson and Secretary Removed: सीबीएसई अध्यक्ष और सचिव हटाए गए, परीक्षा प्रबंधन व OSM विवाद के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
- 2. Jobs in Railway : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला : रेलवे भर्ती परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन
- 3. TMC: पार्टी विरोधी गतिविधियों पर टीएमसी का एक्शन, दो विधायकों को किया निष्कासित
- 4. CG News : स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, मिर्ची झोंककर ड्राइवर को बनाया बंधक, दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

