Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP MLC election results: यूपी विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में बीजेपी का दबदबा, 5 सीटों पर कब्जा, कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, एनडीए ने चारों सीटें जीती

UP MLC election results: यूपी एमएलसी चुनाव के शुरुआती नतीजों में बीजेपी ने 5 सीटें जीतीं, जबकि सपा को 3 सीटों पर सफलता मिली है। वाराणसी में बीजेपी को झटका लगा है।

UP MLC election results: यूपी विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में बीजेपी का दबदबा, 5 सीटों पर कब्जा, कर्नाटक में बड़ा उलटफेर, एनडीए ने चारों सीटें जीती
X

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से बेहद अहम माने जा रहे विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राज्य की 11 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में अब तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत बढ़त बनाते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 3 सीटें गई हैं। शेष बची सीटों पर वोटों की गिनती अभी भी जारी है।

वाराणसी में बीजेपी को झटका

वाराणसी की शिक्षक सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं स्नातक सीट पर भी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में शुरुआती सुस्ती के बाद अब बीजेपी ने वापसी कर ली है और बढ़त बनाए हुए है।

अब तक नतीजों पर एक नजर

मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश कुमार गोयल (BJP) विजयी।

लखनऊ शिक्षक क्षेत्र: उमेश द्विवेदी (BJP) विजयी।

मेरठ शिक्षक क्षेत्र: श्रीचंद्र शर्मा (BJP) विजयी।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र: डॉ. हरि सिंह ढिल्लो (BJP) विजयी।

वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: लाल बिहारी यादव (SP) विजयी।

आगरा शिक्षक क्षेत्र: डॉ. आकाश अग्रवाल (SP) विजयी।

कर्नाटक- कांग्रेस हारी, विपक्ष ने चारों सीटें जीतीं

कर्नाटक में MLC की चार सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। विपक्षी जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस ने कांग्रेस से एक सीट छीन ली, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने अपनी तीनों सीटें बरकरार रखीं।

बेंगलुरु शिक्षक सीट पर भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को 908 वोटों से हराया। पुट्टन्ना को 9,902 वोट मिले, जबकि रंगनाथ को 10,810 वोट मिले।

उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर भाजपा के मौजूदा एमएलसी शशिल जी. नामोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामोशी ने इस सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। नामोशी को 15,596 वोट मिले, जबकि मत्तूर को 12,299 वोट मिले। नामोशी ने 3,297 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire