Top
Begin typing your search above and press enter to search.

‘सिस्टम अंधभक्त चाहता है’: इंदौर में छात्रों से बोले राहुल गांधी, मोदी-शाह समेत कई नामों पर साधा निशाना

छात्रों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए भर्ती प्रक्रिया और खाली पदों को लेकर भी सवाल...

‘सिस्टम अंधभक्त चाहता है’: इंदौर में छात्रों से बोले राहुल गांधी, मोदी-शाह समेत कई नामों पर साधा निशाना
X

नई दिल्ली/इंदौर: इंदौर में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों से सीधे संवाद किया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में देरी, रिजल्ट और पेपर लीक जैसे मुद्दे उठे। छात्रों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए भर्ती प्रक्रिया और खाली पदों को लेकर भी सवाल किए।

नर्सिंग छात्रा ने बताई परेशानी

नर्सिंग छात्रा याशिका दानी ने कहा कि एडमिशन के समय उम्मीद थी कि चार साल में कोर्स पूरा हो जाएगा, लेकिन परीक्षाएं समय पर नहीं होने से डिग्री पूरी नहीं हो पा रही है। छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी ने शिक्षा को लेकर कहा, “शिक्षा लग्जरी नहीं, छात्रों का अधिकार है।”

बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सवाल पूछता है और इसी वजह से सिस्टम उससे डरता है। उन्होंने कहा, “सिस्टम छात्र नहीं अंधभक्त चाहता है।” उन्होंने आगे कहा कि “अंधभक्त नफ़रत फैलाता हैं, अहंकार से भरा होता, डरपोक होता, महिलाओं का अपमान करता है झूठा होता है। सिस्टम अंधभक्त को प्यार करता हैं और प्रमोट करता है।”

मोदी-शाह समेत कई नामों का जिक्र

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल, मोहन भागवत, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की कई संस्थाओं पर प्रभावशाली लोगों का नियंत्रण है। ये राहुल गांधी के राजनीतिक आरोप हैं।

छात्रों से सवाल पूछते रहने की अपील

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों में जिज्ञासा होती है और वे सवाल पूछते हैं। उन्होंने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को निडर होकर सवाल पूछने और अपनी बात रखने पर जोर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire