Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

SSC CHSL FRTA Result 2026 जारी, 3,515 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनली रिकमेंड, इतने अगस्त तक चुनें स्लॉट

टियर-2 में प्रदर्शन और उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के आधार पर FRTA

SSC CHSL FRTA Result 2026 जारी, 3,515 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनली रिकमेंड, इतने अगस्त तक चुनें स्लॉट
X

SSC CHSL FRTA Result 2026: नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2025 परीक्षा का फर्स्ट राउंड टेंटेटिव अलोकेशन (FRTA) जारी कर दिया है। आयोग ने 17 अगस्त 2026 को नोटिस जारी किया। इसके तहत 3,515 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रोविजनली रिकमेंड किया गया है। हालांकि, यह अंतिम चयन नहीं है। आगे की प्रक्रिया में निर्धारित टेस्ट और पात्रता पूरी करना जरूरी होगा।

13,395 उम्मीदवारों ने दी थी पोस्ट प्रेफरेंस

SSC CHSL 2025 के लिए 13,395 उम्मीदवारों ने 19 से 25 जून 2026 के बीच पोस्ट की ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस भरी थी। टियर-2 में प्रदर्शन और उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं के आधार पर FRTA तैयार किया गया है। आयोग ने रिक्तियों का बेहतर उपयोग करने के लिए स्लाइडिंग मैकेनिज्म भी लागू किया है।

20 से 22 अगस्त तक स्लॉट चुनना होगा

स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए पात्र उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट पर लॉगिन कर 20 से 22 अगस्त के बीच वेन्यू, तारीख और स्लॉट चुनना होगा। इसके बाद 1 से 3 सितंबर 2026 तक संबंधित रीजनल ऑफिस शहरों में स्लाइडिंग की फिजिकल प्रक्रिया होगी। इसमें शामिल होना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

3,131 पदों पर होनी है भर्ती

CHSL 2025 भर्ती के जरिए कुल 3,131 पद भरे जाने हैं। इनमें लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई थी।

आगे क्या होगा?

CHSL चयन प्रक्रिया में टियर-1, टियर-2, स्किल या टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। FRTA में नाम आने से अंतिम चयन तय नहीं होता। उम्मीदवारों को संबंधित टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

8 उम्मीदवारों के रिजल्ट रोके

SSC के मुताबिक 8 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं, जबकि एक उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की गई है। 12 उम्मीदवारों को डिबार भी किया गया है। आयोग ने कहा है कि फाइनल आंसर की और उम्मीदवारों के विस्तृत अंक बाद में वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए SSC का आधिकारिक नोटिस देखते रहने की सलाह दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire