Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, जानिए ताजा अपडेट

Rajasthan Nikay Chunav Result: जयपुर। राजस्थान के शहरी इलाकों में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। राज्य के 309 नगरीय निकायों के लिए हुए चुनावों की मतगणना सोमवार 14 सितंबर को शुरु हुई।

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, जानिए ताजा अपडेट
X

जयपुर। राजस्थान के शहरी इलाकों में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर है। राज्य के 309 नगरीय निकायों के लिए हुए चुनावों की मतगणना सोमवार 14 सितंबर को शुरु हुई। शुरुआती रुझानों और नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मजबूत बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। राज्य के 10 नगर निगमों में से 8 में बीजेपी आगे चल रही है।

इसके अलावा, राजधानी जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती तेजी से चल रही है। यहां शुरुआती परिणामों में बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं और 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। जयपुर के साथ-साथ प्रदेश की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के लिए भी मतों की गिनती जारी है।

21 सितंबर को महापौर चुनाव

21 सितंबर 2026 को महापौर, नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसके बाद यह तय होगा कि शहरी सरकारों की कमान किसके हाथ में जाएगी।

दो चरणों में हुआ था मतदान

बता दें कि चुनावों की पूरी प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई थी। पहला चरण में 9 सितंबर 2026 को हुआ था, जिसमें 162 निकायों के लिए वोट डाले गए थे। दूसरा चरण 11 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ, जिसमें 147 निकायों के लिए मतदान हुआ।

दूसरे चरण के इस मतदान में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे बड़े और प्रमुख नगर निगम भी शामिल थे। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire