Top
Begin typing your search above and press enter to search.

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे; मोदी-शाह के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी

वोट चोरी और मतदाता सूची में नाम काटने का आरोप

राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे; मोदी-शाह के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी
X

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी।

वोट चोरी और मतदाता सूची में नाम काटने का आरोप

राहुल ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में वोट चोरी हुई। उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची से नाम हटाने का मुद्दा उठाया। उनके मुताबिक, 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। उन्होंने इसे चुनाव की निष्पक्षता से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कही बात

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सीबीआई, ईडी और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं देश के नागरिकों की हैं।

अदाणी और किसानों का मुद्दा उठाया

राहुल ने आरोप लगाया कि देश का धन कुछ उद्योगपतियों के हाथों में जा रहा है। उन्होंने अदाणी का नाम लेते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं को उनका हक नहीं मिल रहा। बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ होता है, जबकि छोटे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है।

बोले- हिंसा नहीं, मोहब्बत और भाईचारा चाहिए

राहुल ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नफरत की नहीं, बल्कि संविधान और नागरिकों की आवाज बचाने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हिंसा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश में नफरत की जगह मोहब्बत और भाईचारा होना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire