Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: 'गले लगाना ही विदेश नीति', राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, ईरान युद्ध और चीन सीमा को लेकर भी उठाए सवाल

ईरान-अमेरिका युद्ध और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर...

Rahul Gandhi: गले लगाना ही विदेश नीति, राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, ईरान युद्ध और चीन सीमा को लेकर भी उठाए सवाल
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री विदेश नीति को विदेशी नेताओं से गले मिलने से जोड़कर देखते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘रचनात्मक कांग्रेस’ में राहुल ने ईरान-अमेरिका युद्ध और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

‘विदेशी नेताओं को गले लगाना ही विदेश नीति’

राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उन्हें यह विचार कहां से मिला। अजीब विचार लोगों के दिमाग में आ जाते हैं। वह सोचते हैं कि यही विदेश नीति है।' इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। दीक्षित ने मजाक में पूछा, 'आप मुझे मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे थे?' राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'मैं अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा हूं।' इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी गूंज उठी।

ईरान युद्ध को लेकर भारत की भूमिका पर सवाल

राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद भारत के सामने अपनी कूटनीतिक ताकत दिखाने का बड़ा अवसर था।

उन्होंने कहा, 'अगर भारत ने अपनी ताकत पहचानी होती और नेता इंदिरा गांधी जैसा होता तो यह दुनिया का सबसे बड़ा अवसर था।' राहुल ने आरोप लगाया कि भारत इस मौके का फायदा नहीं उठा सका और पाकिस्तान ने उसकी जगह ले ली।

चीन को लेकर भी सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा विवाद और अरुणाचल प्रदेश में गश्त को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधे जानकारी मिल रही है और वहां पूरी तरह विद्रोह जैसी स्थिति है। राहुल ने कहा कि चीन ने भारत को कुछ इलाकों में गश्त करने से रोक दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire