Top
Begin typing your search above and press enter to search.

प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पायलट की मौत, सुबह संचालित करनी थी उड़ान

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पायलट की मौत, सुबह संचालित करनी थी उड़ान
X

नई दिल्ली: नई दिल्ली में एयर इंडिया के एक पायलट की होटल में मौत हो गई। एयरलाइन के मुताबिक, पायलट को शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करनी थी। मुंबई निवासी पायलट दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक होटल में ठहरे थे। शुक्रवार शाम उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई के फोन के बाद खुला मामला

पायलट ने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया था। 11 सितंबर की शाम उनके भाई ने होटल मैनेजर को फोन कर बताया कि वह कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैनेजर ने मास्टर की से कमरा खोला तो पायलट बेहोश मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम ने होटल पहुंचकर जरूरी जानकारी जुटाई। 12 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल ओपिनियन मिलने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल BNSS की धारा 194 के तहत जांच की जा रही है।

कुछ महीने पहले एयर इंडिया में आए थे

एयर इंडिया ने बताया कि पायलट पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम कर चुके थे और कुछ महीने पहले ही एयर इंडिया में शामिल हुए थे। एयरलाइन ने उनकी मौत पर दुख जताया है। कंपनी ने कहा कि वह परिवार के संपर्क में है और इस मुश्किल समय में हर संभव मदद दे रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire