Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पाकिस्तानी महिला का हनीट्रैप: नौसेना का नाविक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

INS अग्रणी से हुई गिरफ्तारी

पाकिस्तानी महिला का हनीट्रैप: नौसेना का नाविक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
X

कोयंबटूर/नई दिल्ली: कोयंबटूर में भारतीय नौसेना के 31 वर्षीय नाविक प्रदीप मुखर्जी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने 3 अक्टूबर को INS अग्रणी से उसे हिरासत में लिया। वह यहां मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहा था।

2014 में नौसेना में शामिल हुआ था

पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप 2014 में नौसेना में नाविक के तौर पर शामिल हुआ था। वह विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड में तैनात था। गिरफ्तारी से करीब एक सप्ताह पहले ही वह ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर पहुंचा था।

सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती

अधिकारियों के मुताबिक, प्रदीप के संपर्क में कुछ महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की एक महिला एजेंट आई थी। आरोप है कि महिला ने धीरे-धीरे उसे हनीट्रैप में फंसाया और नौसैनिक गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल की।

डिजिटल गतिविधियों से हुआ शक

CI सेल को प्रदीप की संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चला। इसके बाद उस पर नजर रखी गई। जांच में कथित तौर पर जानकारी लीक करने में उसकी भूमिका सामने आने के बाद नौसेना अधिकारियों से गिरफ्तारी की अनुमति ली गई।

विजयवाड़ा ले जाकर पूछताछ

CI की टीम ने INS अग्रणी पहुंचकर प्रदीप को गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर ट्रांजिट वारंट लिया गया। इसके बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए विजयवाड़ा स्थित CI मुख्यालय ले जाया गया।

पैसों के लेन-देन की भी जांच

जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि प्रदीप ने कितनी और कौन-सी संवेदनशील जानकारी साझा की। साथ ही हवाला या डिजिटल पेमेंट के जरिए उसे पैसे मिलने की आशंका की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire