Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश: 100 को कारण बताओ नोटिस; सर्वे में मिली ये कमियां

जून से चल रहा था राज्यभर में सर्वे...

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद करने का आदेश: 100 को कारण बताओ नोटिस; सर्वे में मिली ये कमियां
X

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में किए गए सर्वे के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है। करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सर्वे में मंजूरी, बुनियादी ढांचे और प्रबंधन से जुड़ी कमियां सामने आने की बात अधिकारियों ने कही है।

जरूरी मंजूरी वाले मदरसे चलते रहेंगे

अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री क्षुदीराम टुडू ने कहा कि जिन संस्थानों के पास जरूरी मंजूरी है, वे चलते रहेंगे। विभाग ने जून की शुरुआत से सभी जिलों में सरकारी और निजी मदरसों का फील्ड स्तर पर सर्वे कराया था।

100 मदरसों से मांगा जवाब

अधिकारियों के मुताबिक करीब 100 मदरसों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इन संस्थानों से उनकी मंजूरी और व्यवस्था से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जवाब मांगा गया है। जवाब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने नियमों के पालन पर दिया जोर

मंत्री के मुताबिक सर्वे का उद्देश्य अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की स्थिति का पता लगाना था। सरकार का कहना है कि नियमों के तहत चल रहे संस्थानों को काम करने दिया जाएगा, लेकिन बिना जरूरी अनुमति के संस्थानों के संचालन पर कार्रवाई होगी।

विपक्ष ने कहा- सभी मदरसों को एक नजर से न देखें

मदरसों को लेकर भाजपा नेताओं ने कुछ संस्थानों में कथित आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप भी लगाए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष ने कहा कि सभी मदरसों को एक ही नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire