Top
Begin typing your search above and press enter to search.

दिल्ली SIR में केजरीवाल परिवार को नोटिस, CM रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल

नाम ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में शामिल हैं

दिल्ली SIR में केजरीवाल परिवार को नोटिस, CM रेखा गुप्ता का नाम भी शामिल
X

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है। केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता, पिता गोबिंद राम, मां गीता देवी और 25 वर्षीय बेटे पुलकित के नाम ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में शामिल हैं। ये पांचों नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के एक हिस्से में नोटिस पाने वाले 110 मतदाताओं में शामिल हैं।


पिछली SIR से मैप नहीं हुआ रिकॉर्ड

‘Unmapped’ का मतलब है कि संबंधित मतदाता का रिकॉर्ड पिछली SIR की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया। ऐसे मामलों में निर्वाचन अधिकारी सत्यापन के लिए नोटिस जारी करते हैं। नोटिस मिलना अपने आप में मतदाता को अयोग्य घोषित करना नहीं है। संबंधित मतदाता को अपना रिकॉर्ड और पात्रता स्पष्ट करने का अवसर दिया जाता है।

CM रेखा गुप्ता का नाम भी सूची में

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी SIR के तहत विसंगति वाले मतदाताओं की सूची में आया था। उनके रिकॉर्ड में अभिभावक और मतदाता की उम्र के बीच 15 साल से कम अंतर को विसंगति बताया गया। बाद में दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनकी प्रविष्टि को स्पष्ट कर दिया गया।

ड्राफ्ट सूची से 47.6 लाख नाम हटे

31 अगस्त को जारी दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में करीब 47.6 लाख नाम हटाए गए थे। वहीं करीब 33.1 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड को ‘No Mapping’ या ‘Logical Discrepancy’ के तहत सत्यापन के लिए चिन्हित किया गया है। इस प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire