Top
Begin typing your search above and press enter to search.

New Governors Appointed: उत्तराखंड से केरल तक बदल गए 6 राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर को केरल भेजा, देखें लिस्ट

New Governors Appointed: देश के 6 राज्यों में राज्यपाल बदल दिए गए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

New Governors Appointed: उत्तराखंड से केरल तक बदल गए 6 राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर को केरल भेजा, देखें लिस्ट
X

New Governors Appointed: नई दिल्ली। देश के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति भवन की ओर से एक साथ 6 राज्यों के राज्यपालों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल के तहत उत्तराखंड से लेकर केरल और तमिलनाडु तक नए राज्यपालों की तैनाती की गई है।

ताजा आदेश के मुताबिक, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को अब केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरल के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे किस राज्य की मिली कमान?

राष्ट्रपति द्वारा जारी सूची के अनुसार 6 राज्यों के नए राज्यपालों का विवरण इस प्रकार है:-




कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगा आदेश

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी नव-नियुक्त राज्यपाल अपने-अपने पदों का पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। इस बड़े फेरबदल के बाद संबंधित राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire