Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तमिलनाडु में कांग्रेस-टीवीके समेत दलों का नया गठबंधन, विजय करेंगे नेतृत्व

इसे ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ नाम दिया गया है।

तमिलनाडु में कांग्रेस-टीवीके समेत दलों का नया गठबंधन, विजय करेंगे नेतृत्व
X

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को नया राजनीतिक गठबंधन सामने आया। मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में हुई सहयोगी दलों की बैठक के बाद गठबंधन के नाम का ऐलान किया गया। इसे ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ नाम दिया गया है।

विजय के नेतृत्व में सहयोगी दल एकजुट

चेन्नई के पनैयूर स्थित टीवीके मुख्यालय में गठबंधन समन्वय बैठक हुई। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने कहा कि विजय के नेतृत्व में नया गठबंधन तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाने वाले दल इसके साथ हैं।

उपचुनाव में भी साथ उतरेंगे

नया गठबंधन आगामी उपचुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों में मिलकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, सीटों और उम्मीदवारों को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। गठबंधन के नामकरण के बाद राज्य की चुनावी राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कांग्रेस-टीवीके में राष्ट्रीय नेतृत्व पर मतभेद

विजय को 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का संभावित उम्मीदवार बताए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने राहुल गांधी को विपक्षी गठबंधन का निर्विवाद राष्ट्रीय नेता बताया है। टीवीके ने विजय को पीएम बनाने संबंधी बयानों को कुछ विधायकों की निजी राय बताया है।

CPM और CPI बैठक से दूर

सीपीएम और सीपीआई ने बैठक में शामिल होने से इनकार किया। वाम दलों ने कहा कि उनका समर्थन मुद्दों पर आधारित रहेगा। नए गठबंधन के सामने आने से तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के मुकाबले एक नया राजनीतिक विकल्प तैयार होने के संकेत हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire