Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

NCP नेता जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, जांच कर रही मुंबई पुलिस

पिछले साल 22 अप्रैल को जीशान को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार

NCP नेता जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, जांच कर रही मुंबई पुलिस
X

मुंबई: NCP के विधान परिषद सदस्य जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, जीशान के मोबाइल पर ऑडियो मैसेज भेजकर धमकी दी गई। यह धमकी फरार गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से दी गई है। जीशान अख्तर के भारत से बाहर किसी अज्ञात स्थान पर होने की जानकारी है। जीशान सिद्दीकी ने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी है।

एक हफ्ते पहले भी मिली थी धमकी

जीशान को पिछले सप्ताह भी सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी दी गई थी। इसके बाद उनकी बहन ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑडियो क्लिप की जांच शुरू की थी।

2024 में भी मिली थी धमकी

पिछले साल 22 अप्रैल को जीशान को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वालों ने उनके पिता की तरह हत्या करने की बात कही थी और 10 करोड़ रुपए की मांग की थी।

बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या

जीशान के पिता और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire