Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Suicide : सोडियम नाइट्रेट से घुटा दम, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सुसाइड नोट से खुला राज

Suicide : सोडियम नाइट्रेट से घुटा दम, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सुसाइड नोट से खुला राज
X

पिंपरी-चिंचवड़। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मोरवाड़ी स्थित करिश्मा ग्लोरी सोसाइटी में परिवार के मुखिया विनोद पिल्ले (50), उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले (45) और बेटी पूर्णिमा पिल्ले (19) की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे कथित तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, विनोद पिल्ले का शव उनके घर से बरामद हुआ था, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर हालत में मिली थीं। दोनों को तत्काल वाईसीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संत तुकाराम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर से मिला कथित सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को घर से एक पत्र भी मिला है, जिसे विनोद पिल्ले द्वारा लिखा हुआ बताया जा रहा है। इसमें कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात कही गई है। पुलिस पत्र समेत घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि परिवार की मौत किसी जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से हुई हो सकती है। पुलिस सोडियम को घर से नाइट्रेट का एक कंटेनर मिला है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

उच्च शिक्षित था परिवार

इस घटना ने इसलिए भी लोगों को हैरान किया है क्योंकि परिवार के सदस्य उच्च शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र से जुड़े थे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विनोद पिल्ले ने आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की थी और वर्ष 2024 तक एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत थे।

उनकी पत्नी सिरजा पिल्ले मोरवाड़ी के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कोऑर्डिनेटर के पद पर काम करती थीं। वहीं, उनकी 19 वर्षीय बेटी पूर्णिमा कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ रही थी।

आर्थिक परेशानी की बात भी सामने आई

पुलिस जांच में परिवार के परिचितों से पूछताछ के दौरान विनोद पिल्ले के कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझने की बात सामने आई है। हालांकि, इस बारे में परिवार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आर्थिक स्थिति समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

घटना के बाद आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार के परिचितों और पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही परिवार की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire