Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Salman Khan-Sonam Wangchuk: सलमान खान की छात्रों से खास अपील- घर लौट जाएं, सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं?

Salman Khan-Sonam Wangchuk: सलमान खान की छात्रों से खास अपील- घर लौट जाएं, सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं?
X

Salman Khan-Sonam Wangchuk: नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता सलमान खान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे निश्चिंत होकर अपने घर लौट जाएं। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, "पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।"

सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

सलमान खान ने अपने संदेश में सोनम वांगचुक से भी अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, "और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।"

पहले भी कर चुके हैं छात्रों का समर्थन

इससे पहले सलमान खान ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है। उन्होंने घायल छात्रों के प्रति संवेदना जताई थी और अपील की थी कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire