Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के घी प्रसाद मामले की होगी दोबारा जांच, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के घी प्रसाद मामले की होगी दोबारा जांच, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
X

Sabarimala Temple: नई दिल्ली: केरल सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि सबरीमाला मंदिर के प्रसाद 'आदिया सिष्टम घी' की बिक्री में कथित वित्तीय गड़बड़ी की दोबारा जांच कराई जाएगी। इसके लिए सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

हाईकोर्ट की पीठ ने जांच अधिकारी को लेखा परीक्षा विभाग, मुख्य सतर्कता एवं सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी तय करने को कहा गया है कि क्या त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

23 सितंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

अदालत ने वीएसीबी के एसपी एम.जे. सोजन को 23 सितंबर तक विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने वीएसीबी की रिपोर्ट पर असंतोष जताया था और कहा था कि इससे बोर्ड को हुए नुकसान की गंभीरता को कम करके दिखाया गया है।

17 लाख रुपये के नुकसान का मामला

यह मामला 17 नवंबर से 27 दिसंबर 2025 के बीच सबरीमाला मंदिर में घी प्रसाद की बिक्री से जुड़ा है। आरोप है कि 16,628 घी के पैकेट बेचने से मिली रकम देवस्वम बोर्ड के खाते में जमा नहीं की गई, जिससे बोर्ड को 17 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। इसी रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire