Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ram Mandir: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, धार्मिक समिति का हुआ गठन

Ram Mandir

Ram Mandir: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, धार्मिक समिति का हुआ गठन
X

Ram Mandir: अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को हुई बैठक में मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रशासनिक कामकाज को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में श्रावण मास में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं और बेहतर करने पर जोर दिया गया। वहीं, चढ़ावा अनियमितता मामले में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट नहीं आने के कारण इस विषय पर चर्चा नहीं हुई।

धार्मिक समिति का गठन

मंदिर की पूजा-पद्धति और धार्मिक परंपराओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए नई धार्मिक समिति का गठन किया गया। इस समिति की अध्यक्षता स्वामी गोविंद देव गिरि करेंगे। इसमें अयोध्या के प्रमुख संतों और अन्य धार्मिक नेताओं को भी शामिल किया गया है, जो मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों और पूजा व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

सीईओ और प्रवक्ता की होगी नियुक्ति

बैठक में ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर भी चर्चा हुई। अधिक आवेदन मिलने के कारण चयन प्रक्रिया के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। साथ ही, ट्रस्ट ने प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए एक सचिव और मीडिया से नियमित संवाद के लिए आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करने का भी फैसला किया।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस

ट्रस्ट ने बताया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था और चढ़ावे की गणना प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा। ट्रस्ट की अगली बैठक 2 सितंबर को होगी, जिसमें सीईओ और अन्य लंबित मामलों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire