Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raj Kundra: राज कुंद्रा को इंग्लैंड हाई कोर्ट से झटका, 4.94 मिलियन डॉलर लौटाने का आदेश

Raj Kundra

Raj Kundra: राज कुंद्रा को इंग्लैंड हाई कोर्ट से झटका, 4.94 मिलियन डॉलर लौटाने का आदेश
X

Raj Kundra: नई दिल्ली: इंग्लैंड और वेल्स के हाई कोर्ट ने कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने उन्हें 4.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर (ब्याज सहित) इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स (EMV) को लौटाने का आदेश दिया है। साथ ही राजस्थान रॉयल्स में अपनी पुरानी हिस्सेदारी को लेकर भारत में कोई नया मुकदमा दायर करने पर भी स्थायी रोक लगा दी गई है।

क्या है पूरा विवाद?

यह मामला आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में राज कुंद्रा की 11.7 फीसदी हिस्सेदारी से जुड़ा है। राज कुंद्रा का कहना था कि उन्हें अपनी हिस्सेदारी कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर किया गया था। वहीं EMV का दावा था कि वर्ष 2019 में हुए समझौते के तहत राज कुंद्रा ने तय राशि लेने के बाद अपने सभी अधिकार छोड़ दिए थे और यह भी स्वीकार किया था कि भविष्य में इस मामले की सुनवाई केवल इंग्लैंड की अदालतों में होगी।

भारत में भी दायर की थी याचिका

राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया शुरू होने पर राज कुंद्रा ने एनसीएलटी और बॉम्बे हाई कोर्ट में भी याचिकाएं दायर की थीं। उन्होंने EMV और उसके सह-संस्थापक मनोज बडाले पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। हालांकि, अदालत ने माना कि यह 2019 के समझौते का उल्लंघन था।

भारत में नई कानूनी कार्रवाई पर रोक

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी अब इस मामले में भारत में कोई नई कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकते। अदालत ने यह भी माना कि EMV ने समझौता समाप्त करने का फैसला नियमों के अनुसार लिया था। यह फैसला ऐसे समय आया है जब राजस्थान रॉयल्स की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी की बड़ी डील पूरी हो चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire