Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का इंस्टाग्राम AMA: 'क्या आप बैटमैन हैं?' सवाल पर दिया मजेदार जवाब, पीएम मोदी पर भी कसा तंज, छात्र आंदोलन से लेकर 'नूरी' तक कई मुद्दों पर बोले

"क्या आप बैटमैन हैं?" इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, "बस इतना समझ लीजिए कि मुझे.....

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का इंस्टाग्राम AMA: क्या आप बैटमैन हैं? सवाल पर दिया मजेदार जवाब, पीएम मोदी पर भी कसा तंज, छात्र आंदोलन से लेकर नूरी तक कई मुद्दों पर बोले
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर आयोजित 'आस्क मी एनीथिंग' (AMA) सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ निजी पसंद, छात्र आंदोलन, संविधान, पालतू जानवर और मजाकिया सवालों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। सेशन के जरिए उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करने की कोशिश की।

बैटमैन वाले सवाल पर हंसते हुए दिया जवाब

एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा, "क्या आप बैटमैन हैं?" इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, "बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा।" उनके इस जवाब पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी।

छात्र आंदोलन और पीएम मोदी पर क्या कहा?

झारखंड के छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, छात्र आंदोलन से जुड़े पसंदीदा मीम के सवाल पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "आधी रात को प्रधानमंत्री आवास से आए वीडियो सबसे अच्छे थे", जिनमें उन्होंने एक घबराए हुए प्रधानमंत्री को दिखाए जाने की बात कही।

पसंदीदा भाजपा नेता और संविधान पर जवाब

भाजपा में पसंदीदा नेता के सवाल पर राहुल गांधी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उनकी उनसे अच्छी बनती है और वे सैन्य इतिहास के अच्छे जानकार हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "हैलो अंकल अमरिंदर।"

संविधान की विचारधारा पर राहुल गांधी ने कहा कि उनकी रुचि उन सभी विचारधाराओं में है, जिन्होंने भारत के संविधान को आकार दिया। उन्होंने भगवान बुद्ध, गुरु नानक देव, बसवन्ना, शंकरदेव, बिरसा मुंडा, पेरियार, महात्मा फुले, नारायण गुरु, डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी का उल्लेख किया।

'नूरी' को भी लाइव में दिखाया

सेशन के दौरान राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के पालतू कुत्ते 'नूरी' को भी कैमरे के सामने लेकर आए। डॉग पैरेंट बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, "हम जानवरों के मालिक नहीं हैं। हम इस धरती को उनके साथ साझा करते हैं। सभी जीवों को सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए।" इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह नूरी है, मेरी मां का कुत्ता। मां मुझसे नाराज होंगी कि मैंने इसे वीडियो में दिखा दिया, लेकिन अब जो होगा देखा जाएगा।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire