Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rahul Gandhi: छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर हुए हमले को लेकर मांगा जवाब

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, छात्रों पर हुए हमले को लेकर मांगा जवाब
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से निकले 'संसद मार्च' के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने इस घटना की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए पूछा कि छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया।

पत्र में क्या लिखा?

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा, "मैं 20 जुलाई, 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। किसी भी लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्ण विरोध बहुत जरूरी है। इस तरह की बर्बर हिंसा हर नियम को तोड़ती है और इसने देश को आक्रोशित कर दिया है। हमारे देश का भविष्य युवा और छात्र जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनी जाएगी।"

बल प्रयोग और पेलेट गन पर सवाल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्र निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने लिखा, "सबसे चौंकाने वाली बात घातक पेलेट गन का इस्तेमाल है। मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। मैंने 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब से मुलाकात की, जो पेलेट गन से गोली लगने के कारण बहुत दर्द में है और संभवतः एक आंख खो सकता है।"

गृह मंत्री से पूछे ये सवाल

राहुल गांधी ने पत्र में पूछा कि क्या छात्रों के खिलाफ घातक बल प्रयोग की मंजूरी गृह मंत्री ने दी थी। यदि नहीं, तो यह आदेश किसने दिया? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सादे कपड़ों में छात्रों की पिटाई करते दिखे लोग कौन थे और उनकी तैनाती किसके आदेश पर की गई थी। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire