Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक के एक भी दोषी को सजा नहीं, छात्रों को मिली लाठी और हिरासत

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक के एक भी दोषी को सजा नहीं, छात्रों को मिली लाठी और हिरासत
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट-यूजी और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है, लेकिन इसके बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत।"




छात्रों पर कार्रवाई पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने भी किया समर्थन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद में खुलकर चर्चा होनी चाहिए।

'संसद चलो' मार्च को लेकर बढ़ी सियासत

इधर, परीक्षा सुधार और कथित पेपर लीक के विरोध में निकाले गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पर रोका गया। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्रों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire