Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rahul Gandhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- 'छात्रों की तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा'

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा
X

Rahul Gandhi: नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनकी अनशन पर बैठे छात्रों से मुलाकात हुई और शिक्षा व्यवस्था, आंदोलन तथा आरएसएस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने कहा, "जो हमारे छात्र हैं, जो अनशन पर थे, उनसे मेरी मीटिंग हुई, चर्चा हुई, आंदोलन के बारें में, आरएसएस के बारे में, हिंदुस्तान का जो शिक्षा का सिस्टम है, उस पर कैसे कब्जा किया गया है।"

राहुल गांधी ने रखीं छात्रों की तीन मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की है। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा।" दूसरी मांग लाठीचार्ज और हिंसा के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की है। तीसरी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के साथ हुई घटनाओं पर माफी मांगने की है।

'हम पीछे नहीं हटेंगे'

राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "सरकार को जो करना है, करने दें... हम पीछे नहीं हटेंगे... वे भारत का भविष्य हैं। कोई उनसे लड़ नहीं सकता। नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं; अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता।"

विश्वविद्यालयों और सरकार पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू सहित कई विश्वविद्यालयों द्वारा छात्रों को आंदोलन से दूर रहने की सलाह पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सरकार पर आरोप लगाया कि वह मेट्रो, सड़कें और इंटरनेट बंद कर सकती है, लेकिन पेपर लीक जैसी समस्या नहीं रोक पा रही। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी और करीब 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire