Priyanka Gandhi in Parliament: क्या छात्र आतंकवादी थे? छात्रों पर AK-47 और पैलेट गन चलाने से भड़कीं प्रियंका गांधी, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Priyanka Gandhi in Parliament

Priyanka Gandhi in Parliament: नई दिल्ली: लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्र आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार से कई सवाल पूछे।
'क्या वे आतंकवादी थे?'
प्रियंका गांधी ने सदन में कहा, "देश के युवाओं पर पैलेट गन और AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?" उन्होंने आगे कहा, "पैलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? उन्हें जवाब देना होगा। पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है; पूरा देश जवाब मांग रहा है।"
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?...पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?...क्या यह प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया?... पूरा देश… pic.twitter.com/jzv5MAiMvC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
RML अस्पताल का किया जिक्र
प्रियंका गांधी ने बताया कि वह हाल ही में राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल गई थीं, जहां पुलिस लाठीचार्ज में घायल एक छात्रा ICU में भर्ती थी। उन्होंने कहा, "जब हम पहुंचे तो लड़की की माँ ने हमसे पूछा कि आप लोग क्यों आए हैं?" प्रियंका के मुताबिक छात्रा की मां ने कहा कि सुबह से कई नेता अस्पताल आकर वीडियो बना रहे हैं, "वे लोग भी आए जो मेरी बेटी की इस हालत के लिए जिम्मेदार हैं, क्यों?"
धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भी उठाए सवाल
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने इस्तीफा दिया और फिर यहां उनका इस प्रकार स्वागत हो रहा है मानों किसी सुपर स्टार का स्वागत हो रहा हो। इस सरकार पर कोई विश्वास नहीं कर सकता है। आप छात्रों के पीछे पड़े हुए हैं और आप उन्हें दबाना चाहते हैं।"


