Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

PM Modi in Chandigarh: पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को 4700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi in Chandigarh: पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को 4700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
X

PM Modi in Chandigarh: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने 4700 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य, रेलवे, शिक्षा और आवास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति देंगी।

चंडीगढ़ को बताया विकास का मॉडल

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत के विकास का एक मॉडल है। उन्होंने कहा कि यह शहर बेहतर जीवनशैली, आधुनिक सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने चंडीगढ़ में बिताए अपने पुराने दिनों और पीजीआई से जुड़ी यादों को भी साझा किया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर

प्रधानमंत्री ने पीजीआई में एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक की शुरुआत की। साथ ही बताया कि अब पीजीआई में एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू होगी। उन्होंने देशभर में अगले वर्ष 75 हजार नई मेडिकल सीटें जोड़ने की भी घोषणा की।

सड़क और स्वच्छता पर भी जोर

पीएम मोदी ने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं से ट्राइसिटी क्षेत्र में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता कई बीमारियों से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि चंडीगढ़ का विकास पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लाखों लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire