Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत, वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Panjab University

Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत, वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
X

Panjab University: चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थीं। हादसे के बाद पूरे कैंपस में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हॉस्टल के पास हुआ हादसा

यह घटना गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास, हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर हुई। करंट लगने के बाद छात्रा को तुरंत जीएमसीएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल करंट लगने की असली वजह की जांच की जा रही है।

वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

घटना से नाराज छात्रों ने पहले विद्युत शाखा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति (वीसी) कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्र "वी वांट जस्टिस" के नारे लगाते रहे और कुलपति के इस्तीफे की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

छात्रों का कहना है कि पिछले साल भी करंट लगने से एक छात्र की मौत हुई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, बिजली व्यवस्था की जांच और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुलपति प्रो. रेणु विज का बुधवार को कार्यकाल समाप्त होने वाला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire