Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Kulgam Terror Attack: कुलगाम में पहलगाम जैसी घटना,छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की कश्मीर में हत्या:आतंकियों ने नाम पूछकर हिंदुओं की पहचान की, फिर गोली मारी

Kulgam Terror Attack: कुलगाम में पहलगाम जैसी घटना,छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की कश्मीर में हत्या:आतंकियों ने नाम पूछकर हिंदुओं की पहचान की, फिर गोली मारी
X

Kulgam Terror Attack: रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद हिंदुओं को अलग कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। मारे गए युवक की पहचान दीपक रात्रे (24) और भूपेंद्र (28) के रूप में हुई है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल घटना स्थल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। दीपक रात्रे सक्ती जिले के बुंदेली गांव और भूपेंद्र भैना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के छुईहा गांव के रहने वाले थे।

Kulgam Terror Attack: जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के बुंदेली गांव निवासी दीपक रात्रे करीब एक साल पहले पत्नी और भाई के साथ रोजी-रोटी की तलाश में जम्मू-कश्मीर गए थे, जहां ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। आतंकी हमले में उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। प्रशासन ने परिजनों को जानकारी दे दी है और पार्थिव शरीर को सक्ती लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Kulgam Terror Attack: नाम पूछकर दो हिंदुओं को टारगेट किया

पुलिस के मुताबिक, यह हमला पहलगाम की तर्ज पर हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आतंकियों ने पहले प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर दो हिंदुओं को समूह से अलग कर नजदीक से गोली मार दी।

घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस और सेना के जवानों की गाड़ियां पूरे इलाके की छानबीन कर रही हैं।

Kulgam Terror Attack: रेकी कर निशाना चुना, 3-4 राउंड फायर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईंट भट्ठे पर हमला रात करीब 8:30 बजे हुआ। इस दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आतंकियों ने हिंदू मजदूरों को निशाना बनाने के लिए रेकी कर ये इलाका चुना था। कश्मीर में अगस्त से नवंबर तक सेब की तुड़ाई का मौसम रहता है। ऐसे में श्रमिकों पर हमला आने वाले दिनों में बागवानों की दिक्कतें भी बढ़ा सकता है।

Kulgam Terror Attack: सीएम साय ने बताया कायराना हरकत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के हताहत होने की खबर अधित पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire