Top
Begin typing your search above and press enter to search.

NDMC का बड़ा फैसला, सुरक्षा के चलते कनॉट प्लेस के बाजार और रेस्त शाम 6:30 बजे पूरी तरह हो जाएंगे बंद

NDMC

NDMC का बड़ा फैसला, सुरक्षा के चलते  कनॉट प्लेस के बाजार और रेस्त शाम 6:30 बजे पूरी तरह हो जाएंगे बंद
X

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे छात्र प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के सभी दुकानदारों, दफ्तरों और रेस्तरां को गुरुवार शाम 6:30 बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया है। एनडीएमसी ने कहा कि यह फैसला लोगों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लिया गया है। सभी प्रतिष्ठान मालिकों से आदेश का पालन करने की अपील की गई है।

केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

एनडीएमसी के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था और एंबुलेंस तैनात हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ फिर से कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन से कारोबार प्रभावित

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का असर कनॉट प्लेस और जनपथ बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले चार दिनों से बाजारों में ग्राहकों की संख्या बहुत कम है। होटल, रेस्तरां और दुकानों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

17 मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने 17 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश और निकास बंद कर दिया है। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट और झंडेवालान जैसे स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

पेपर लीक पर पीएम का भरोसा

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात भी कही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire