Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Kargil Vijay Diwas: राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक, बोले- पीओके पर ही होगी बात

कारगिल विजय दिवस

Kargil Vijay Diwas: राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक, बोले- पीओके पर ही होगी बात
X

Kargil Vijay Diwas: नई दिल्ली/द्रास। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कारगिल की जीत भारतीय सेना के साहस, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

पाकिस्तान को दिया स्पष्ट संदेश

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कोई दुस्साहस करेगा तो भारत उससे भी अधिक कड़ी कार्रवाई करेगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच यदि कोई बातचीत होगी तो वह केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर होगी।

भारत विकास कर रहा, पाकिस्तान आतंकवाद फैला रहा

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत तकनीक, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और डिजिटल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सोच और दिशा में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।

शहीद परिवारों का सम्मान, पुष्पवर्षा से श्रद्धांजलि

समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हेलीकॉप्टरों से युद्ध स्मारक पर पुष्पवर्षा की गई। शाम को आयोजित 'शौर्य संध्या' कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों को प्रतीकात्मक कलश सौंपे। इस दौरान कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire