Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CJP: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, अब देशभर में उठाएगी नए मुद्दे, जानिए क्या है आगे का प्लान

CJP

CJP: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, अब देशभर में उठाएगी नए मुद्दे, जानिए क्या है आगे का प्लान
X

CJP: नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरॉच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। संगठन के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांगें मान ली गई हैं, इसलिए फिलहाल प्रदर्शन खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं के लिए बनाया गया है और अब देशभर में युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों को भी उठाया जाएगा।

'युवा अपने अधिकारों के लिए जाग चुके हैं'

आशुतोष रांका ने कहा कि देश के युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई और संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से प्रभावित छात्रों और उन परिवारों को न्याय मिलना जरूरी है, जिन्होंने इस विवाद में अपने प्रियजनों को खोया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए शिक्षा मंत्री ईमानदारी और जवाबदेही के साथ काम करेंगे।

CJP की सरकार को चेतावनी

CJP के एक अन्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ, तो युवा फिर से जंतर-मंतर लौटेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन भले खत्म हो गया हो, लेकिन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है आगे प्लान

आशुतोष रांका ने कहा, "हम पूरे देश में जाकर दूसरे मुद्दे भी उठाएंगे, जैसे हमने शिक्षा का मुद्दा उठाया था। इस देश के युवाओं के लिए, हम जो कुछ भी करना पड़े, करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "इस देश के युवा जाग गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने सही चीज़ के लिए लड़ाई लड़ी है। और आज, आखिरकार, हमारी मांगें मान ली गई हैं।"

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। CJP का कहना है कि सरकार ने प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही नीट विवाद से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई है। संगठन ने कहा कि तय समयसीमा में वादे पूरे नहीं हुए तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire