Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Anti-paper leak bill passed by Lok Sabha: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित

Anti-paper leak bill passed by Lok Sabha: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित
X

Anti-paper leak bill passed by Lok Sabha नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को एंटी पेपर लीक बिल को संशोधनों के साथ पारित कर दिया गया। लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया। लोकसभा में मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा की शुरुआत हुई थी। पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का जवाब दिया।

लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 12 बजे से इस बिल पर चर्चा की शुरुआत हो गई है। जेडीयू के सांसद दिलेश्वर कामत ने आज चर्चा की शुरुआत की है।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही निशिकांत दुबे रूल बुक लेकर खड़़े हो गए। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी इस सदन में खुद को भी इडियट नहीं कह सकते। हंगामा शुरू हुआ, तब चेयर से काकोली घोष दस्तीदार ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire