Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Maharashtra News: दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, 7 शव बरामद

पुणे के आलंदी से निजी कोचिंग क्लास की ट्रिप पर रायगढ़ पहुंचे थे छात्र, तेज लहरों की चपेट में आने के बाद 7 शव बरामद; एक की तलाश जारी

Maharashtra News: दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, 7 शव बरामद
X

Maharashtra News: रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुणे से पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। दिवेआगर बीच पर नहाने के दौरान तेज लहरों और गहरे पानी के बहाव में 8 छात्र समुद्र में बह गए।

जानकारी के मुताबिक, छात्र पुणे के आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग क्लास से ट्रिप पर रायगढ़ पहुंचे थे। दिवेआगर बीच पर पहुंचने के बाद कुछ छात्र समुद्र में नहाने उतरे, इसी दौरान अचानक तेज लहरों की चपेट में आकर आठों पानी में बह गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 7 छात्रों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक छात्र की तलाश जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और बचाव दल लापता छात्र की तलाश में जुटे हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire