Top
Begin typing your search above and press enter to search.

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally: खुली जीप में निकले राहुल-अखिलेश; रामलीला मैदान की 'वोट बचाओ' महारैली में जुटा विपक्ष

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally: खुली जीप में निकले राहुल गांधी और अखिलेश यादव। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में विपक्षी दिग्गजों का जमावड़ा, BJP का तीखा पलटवार।

INDIA Bloc Ramlila Maidan Rally: खुली जीप में निकले राहुल-अखिलेश; रामलीला मैदान की वोट बचाओ महारैली में जुटा विपक्ष
X

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली को लेकर सियासी हलचल चरम पर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी और फारूक अब्दुल्ला समेत गठबंधन के तमाम शीर्ष नेता एक खुली जीप और बस के काफिले में सवार होकर मिंटो रोड के लिए रवाना हुए। मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च निकाला जा रहा है।

10 लाख से अधिक भीड़ जुटने का दावा, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

महारैली को लेकर सुबह 5:30 बजे से ही रामलीला मैदान में देश के कोने-कोने से समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और वालंटियर्स की भारी तैनाती की गई है। हालांकि, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महारैली में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाए हैं, लेकिन उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन रैली में मौजूद हैं।

तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर सीधा हमला

रैली में हिस्सा लेने पहुंचे RJD नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा, देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और वोटों की चोरी हो रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संवैधानिक पद पर रहते हुए इस चोरी में मदद कर रहे हैं। लोकतंत्र को दबाने वाले लंबे समय तक नहीं टिक सकते; देश और संविधान को बचाने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट है।

बीजेपी का पलटवार: "राहुल गांधी का सपना पूरा नहीं होगा, भारत 'बनाना रिपब्लिक' नहीं"

विपक्ष के इस महाजुटान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा, कान खोलकर सुन लीजिए, यह भारत है कोई 'बनाना रिपब्लिक' नहीं। राहुल गांधी देश को बदनाम करना और अस्थिर करना बंद करें। सिख भाइयों के घावों पर नमक छिड़कने वाले लोग आज किस मुंह से लोकतंत्र की बात कर रहे हैं?"

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

महारैली के चलते सेंट्रल दिल्ली और नई दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ा है। मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग और रामलीला मैदान के आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आईटीओ (ITO) और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले प्रमुख रास्तों और इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट पर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire