Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Former Deputy Speaker Ashish Banerjee: TMC दफ्तर में मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद

घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ....

Former Deputy Speaker Ashish Banerjee: TMC दफ्तर में मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद
X

Former Deputy Speaker Ashish Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता आशीष बनर्जी रविवार सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मृत मिले। पुलिस के अनुसार, उनका शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुट गए।

पार्टी कार्यालय से सुसाइड नोट मिला

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। रामपुरहाट शहर में टीएमसी कार्यालय उनके घर के पास ही स्थित है।

2001 से 2021 तक लगातार जीते चुनाव

74 वर्षीय आशीष बनर्जी ने रामपुरहाट सीट से 2001 से 2021 तक लगातार पांच विधानसभा चुनाव जीते थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी के ध्रुबा साहा ने करीब 24 हजार वोटों के अंतर से हराया। ECI के मुताबिक, बनर्जी को 87,687 और साहा को 1,11,920 वोट मिले।

डिप्टी स्पीकर के साथ मंत्री भी रहे

आशीष बनर्जी जुलाई 2021 से मई 2026 तक विधानसभा के 13वें डिप्टी स्पीकर रहे। वह ममता बनर्जी सरकार में शिक्षा और कृषि मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उन्होंने बर्दवान यूनिवर्सिटी से PhD की थी और रामपुरहाट कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर भी रहे।

जिला पद से दिया था इस्तीफा

दो जून को उन्होंने TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी निष्क्रिय हो गई थी और अब वे पार्टी के सामान्य सदस्य रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire