Top
Begin typing your search above and press enter to search.

DUSU चुनाव 2026: Gen Z की पहली पसंद बनी ABVP, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर कब्जा, बीजेपी बोली- यह राष्ट्रवाद की जीत

ABVP wins DUSU election 2026 results: दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP ने अध्यक्ष समेत 3 पदों पर शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी नेताओं ने इसे Gen Z और राष्ट्रवाद की जीत बताया है।

DUSU चुनाव 2026: Gen Z की पहली पसंद बनी ABVP, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर कब्जा, बीजेपी बोली- यह राष्ट्रवाद की जीत
X

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो चुके हैं और नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी (ABVP) का परचम एक बार फिर लहराया है। डूसू के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है।

इस बंपर जीत ने यह साबित कर दिया है कि आज की Gen Z पीढ़ी राष्ट्रवाद और सकारात्मक राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का तांता लग गया है और बीजेपी ने इसे युवाओं के राष्ट्रवादी संकल्प की बड़ी जीत करार दिया है।

कौन-किस पद पर हुआ विजयी?

चुनाव आयोग और मतगणना के बाद आए आधिकारिक परिणामों के अनुसार, एबीवीपी के उम्मीदवारों ने प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया है।

अध्यक्ष -यश डबास

सचिव -रिया छावड़ी

संयुक्त सचिव-लक्ष्य राज सिंह

उपाध्यक्ष-दीपांशु शौकीन (निर्दलीय उम्मीदवार)

यूथ की गूंज का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को मिला जीरो: रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस जीत को बेहद प्रतीकात्मक बताते हुए कहा कि डीयू चुनाव पूरे देश के युवाओं की मानसिकता का आईना हैं। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'यूथ की गूंज' का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर शून्य (0) मिला है, जिससे साफ है कि छात्रों ने फर्जी नैरेटिव को पूरी तरह नकार दिया है।

नितिन नबीन और नितिन गडकरी की शुभकामनाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP को मिली शानदार जीत पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि यह जीत 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और सकारात्मक छात्र राजनीति में युवाओं के अटूट विश्वास को दर्शाती है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा कि नवनिर्वाचित युवा टीम 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने और छात्र कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करने में पूरी निष्ठा से काम करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire