Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मक्का के पास ड्रोन अटैक से बढ़ी चिंता, भारत ने की निंदा; शांति की अपील

भारत ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना ज्यादा चिंताजनक है,

मक्का के पास ड्रोन अटैक से बढ़ी चिंता, भारत ने की निंदा; शांति की अपील
X

नई दिल्ली: सऊदी अरब के मक्का के पास ड्रोन हमले की खबर पर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सऊदी अरब के संप्रभु क्षेत्र पर होने वाले हमलों की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से नागरिकों की जान और जरूरी बुनियादी ढांचे को खतरा पैदा होता है।

मक्का की धार्मिक अहमियत का भी जिक्र

भारत ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि यह शहर दुनियाभर के मुसलमानों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होगी।

सऊदी ने हूतियों पर लगाया आरोप

सऊदी अरब का कहना है कि यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से ड्रोन मक्का की तरफ भेजा गया था। सऊदी वायु रक्षा ने मंगलवार को मक्का के दक्षिण में ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन पवित्र शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाया।

हूतियों ने आरोप से किया इनकार

हूती प्रवक्ता ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि सऊदी अरब की ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। ऐसे में ड्रोन के स्रोत और उसके लक्ष्य को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

मक्का के पास यह घटना ऐसे समय हुई है, जब सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के दिनों में सऊदी अरब के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। मक्का की सुरक्षा को सऊदी अधिकारियों ने बेहद संवेदनशील मुद्दा बताया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire