Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 24 घंटे का अल्टीमेटम; 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन शुरू करने का ऐलान

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 24 घंटे का अल्टीमेटम; 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी
X

मुंबई: कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर शनिवार तक इस्तीफा नहीं दिया गया तो 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से मुंबई में देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन को दूसरे शहरों तक ले जाने की बात कही गई है।

CJP ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

CJP ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान शुरू करने की जानकारी दी। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के अलावा उनके और कथित तौर पर उन्हें निर्देश देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आगामी चुनावों पर रोक लगाने की मांग भी रखी है।

SIR में नाम हटाने का दावा

पार्टी का दावा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर किए गए। CJP ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। ये आंकड़े और आरोप पार्टी की ओर से लगाए गए हैं।

चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का भी हवाला

CJP ने चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से SIR समेत कुछ मामलों में आपत्ति दर्ज किए जाने की रिपोर्ट का भी हवाला दिया। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि आयोग के भीतर अलग-अलग राय और लिखित टिप्पणियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग के मुताबिक पिछले एक साल में लिए गए फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire