जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन फिर शुरू,पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को सजा मिलेगी, इस पर राजनीति न हो

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party Jantar Mantar protest ) का जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस बीच NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। पीएम ने यह भी विश्वास दिलाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
Cockroach Janata Party Jantar Mantar protest दीपके ने कहा- संसद मार्च नहीं निकालेंगे, वांगचुक का अनशन जारी रहेगा
अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा कि कल सोनम वांगचुक अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने उन्हें बड़ी मुश्किल से इसके लिए राजी किया था। कल उनके अनशन का 23वां दिन था। हमने उनसे कहा था कि सर, कृपया अनशन खत्म कर दीजिए। हम आपकी जान को अब और खतरे में नहीं डाल सकते। इस देश के लिए आपका जीवन बहुत कीमती है। वह किसी तरह मान गए थे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई बर्बरता और पुलिस की कार्रवाई देखने के बाद सोनम सर ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
हम फिलहाल संसद मार्च इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है। इसलिए सोनम सर अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन भी जारी रहेगा।
Cockroach Janata Party Jantar Mantar protest संसद मार्च के दौरान दंगा करने का आरोप, 5 लोगों पर FIR
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 FIR दर्ज की हैं। ये मामले संसद मार्ग, बाराखंभा और कनॉट प्लेस थानों में दर्ज किए गए हैं। इन पर दंगा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कर्मचारियों पर हमले की धाराओं में दर्ज हुई हैं। पुलिस CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।
Cockroach Janata Party Jantar Mantar protest केसी वेणुगोपाल ने कहा- पेपर लीक का मुद्दा संसद में उठाएंगे
CJP के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'सोमवार को सरकार का बेहद क्रूर रवैया देखने को मिला। देशभर से छात्र सिर्फ NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने आए थे।'
उन्होंने आगे कहा कि हम आज फिर संसद में यह मुद्दा उठाएंगे। हमने पहले ही लाठीचार्ज की निंदा करते हुए स्थगन प्रस्ताव दिया है। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET व CBSE परीक्षा पेपर लीक मामले में स्पष्ट कार्रवाई की मांग की है।


