Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CJP आंदोलन में विदेशी फंडिंग, NIA से जांच कराई जाए, दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच PIL पर विचार करने को तैयार

CJP आंदोलन में विदेशी फंडिंग, NIA से जांच कराई जाए, दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच PIL पर विचार करने को तैयार
X

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच आंदोलन को लेकर एक बड़ा मोड़ आया है। प्रदर्शन में विदेशी फंडिंग के आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। अदालत याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गई है और मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

याचिका में दावा किया गया है कि 20 जुलाई को हुआ संसद मार्च और सीजेपी का प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसमें विदेशी फंडिंग से जुड़े तत्वों की सक्रिय भूमिका थी। सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता बरुण सिन्हा द्वारा दाखिल इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ (डबल बेंच) सुनवाई करेगी। याचिका में कहा गया है कि कथित छात्र आंदोलन की वजह से पूरी दिल्ली में आम जनता को बंधक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद

जंतर-मंतर पर जुट रही भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन बड़ा फैसला लिया है। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, यात्रियों की सहूलियत के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर लाइन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा चालू रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire